महानगर नागपूर मे भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की स्थापना . . .

0
491

महानगर नागपूर मे भारतीय ऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की स्थापना . . .
देश का मध्यवर्ती महानगर,राज्य की उपराजधानी संत्रानगरी नागपुर में भारतीयऑल मीडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की स्थापना संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अय्युबभाई कच्छीजी की अध्यक्षता में, फोरम के प्रमुख राष्ट्रीय सल्लागार तथा कार्यक्रम के उद्घाटक श्रीमान अशरफ भाई मिस्त्री जी ने अपने विचार व्यक्त करने के बाद भारतीय अॉल मिडिया सुरक्षा फोरम ऑफ इंडिया की स्थापना की घोषणा की।
फोरम के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान रफीक शेरखान साहब और विदर्भ महिलाध्यक्षा कु. किरण विजय साळवी ईनके प्रयास नागपूर में 20 जानेवारी को फोरम की स्थापना करने में सहायक सिद्ध हुये।
इस उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय महिलाध्यक्षा राजविंदर कौर शेरगिल मॅडम, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख श्रीमान शोएबभाई कच्छीजी, राष्ट्रीय महासचिव नागेंद्र चटपल्लीवार, महाराष्ट्र प्रदेश महिला उपाध्यक्षा नेहा सगदेव मुख्य अतिथी के तौरपर मंचपर विराजमान थे।
फोरम की स्थापना नवनियुक्त विदर्भ अध्यक्ष श्रीमान अशरफ विद्रोही सहाब के निवासस्थान पर नागपुर में हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अय्युब भाई कच्छजी ने नवनियुक्त पदाधिकारीयों को पहचान पत्र, नियुक्तीपत्र और बुके देकर सम्मानित कीया । अशरफ विद्रोही सहाब के हाथ मे विदर्भ के अध्यक्ष का पदभार सौंपा।अजहर पटेल सहाब को नागपुर शहर अध्यक्ष पद की कमान सौंपी।नाजिया नकवी मैडम को नागपुर शहर की महिला अध्यक्षा बनाया गया।दयाशंकर दुबेजी को नागपुर शहर के कार्याध्यक्ष,राजा खान सहाब उपाध्यक्ष नागपुर शहर,श्रीमान संजय तिवारी उपाध्यक्ष नागपुर शहर और अमित पिचकाटेजी को महासचिव नागपुर शहर नियुक्त करके सम्मानित किया गया।
ईस कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए अकोला से अंसार पटेल सहाब,शेख अजिम सहाब,खाडे सहाब, मुल से तालुका अध्यक्ष श्रीमान मनिष मुलचंदानी,मुल शहर अध्यक्ष श्रीमान शैलेश गेडाम,बल्लारशाह महिला अध्यक्षा जया पसलावार मैडम ऊपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here