आरटीआई कार्यकर्ता से रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार

0
579

आरटीआई कार्यकर्ता से रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस का क्लर्क गिरफ्तार

 

बाप फाउंडेशन कार्यकर्ता जमाल ख़ान से 1,000 रुपए की रिश्वत लेते कलेक्टर ऑफिस के क्लर्क गणेश चव्हाण को आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया।

जमाल ख़ान को आरटीआई कमिश्नर (मंत्रालय) ने आदेश दिया था कि उन्हें आरटीआई में सारी जानकारी दी जाए। जमाल ख़ान जब जानकारी मांगने गए तो गणेश चव्हाण ने उनसे 5,000 रुपए की मांग की। बाद में वह 1,000 रुपए पर आ गया। जमाल ख़ान ने ABI Editor अकेला के जरिए इस बाबत एसीबी में शिकायत कर दी। आज 30 दिसंबर 2021 की सुबह 11.30 बजे गणेश चव्हाण को 1,000 रुपए लेते एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।

गणेश चव्हाण मुंबई कलेक्टर ऑफिस, ओल्ड कस्टम हाउस, दक्षिण मुंबई में मुंबई शहर, भू मापन, भू अभिलेख शाखा में कार्यरत था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here