सीए दामोदर सारड़ा जे सी आई सीनियर मेंबर एसोसिएशन के प्रथम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।

0
394
सीए दामोदर सारड़ा जे सी आई सीनियर मेंबर एसोसिएशन के प्रथम राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बने।
चंद्रपुर के सुप्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट दामोदर सारडा हाल ही में जयपुर में संपन्न राष्ट्रीय सम्मेलन में जेसीआई के सीनियर मेंबर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया।
होटल हॉलिडे इन में आयोजित एक शानदार  समारोह में उनका पद ग्रहण संपन्न हुआ। एस एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी संजय माकड ने उन्हें शपथ दिलाई । जेसी दामोदर सारडा जेसीआई  चंद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष हैं, साथ ही राष्ट्रीय प्रशिक्षक भी है। पिछले 25 वर्षों से वे जे सी आई में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने इस चयन पर अंचल तेरा के अध्यक्ष जेसी अनूपजी गांधी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेसी नरेंद्रजी बरडिया, पूर्व अंचल अध्यक्ष जेसी मेघनाथजी जानी, जैसी सुशीलजी मुंधड़ा, जेसी नितिन पुगलिया एवम जेसी भरत बजाज का आभार व्यक्त किया। साथ ही अंचल १३ के उपाध्यक्ष के रूप में चयन हुए जेसी संजयजी गुप्ता का भी आभार प्रकट किया। उनके चयन पर  श्याम धोपटे,  उमेश चांडक,  अरविंद सोनी, शेखर  लोहिया, प्रशांत जाजू, निसार शेख, अनीश राजा,  कृष्णा सांगले, देवेंद्र डगली,  नितेश कुकरेजा, एवं सभी चंद्रपुर के जैसी परिवार ने अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here